उत्तराखंड: इस बार चारधाम यात्रा के लिए लेनी होगी विशेष अनुमति, इस तरह बनवाएं पास

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने चारधाम यात्रा को शुरू करने का फैसला लिया है, लेकिन इस बार आपको यात्रा के लिए विशेष इजाजत लेनी होगी।

चारों धामों के दर्शन के लिए आपको ई-पास बनवाना होगा। इसके लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर पंजीकरण कर ई-पास बनवा सकते हैं। पास बनवाने के बाद ही आपको दर्शन की इजाजत मिलेगी। प्रदेश में एक जुलाई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

वेबसाइट पर पास बनवाते वक्त आपको खुद ही सत्यापन के लिए यात्रा शुरू करने की तारीख, निवास स्थान, फोटो आईडी अपलोड करना होगा। बिना इसकी जानाकीर दिए आपका पास नहीं बन पाएगा। यात्रा के दौरान ई-पास के साथ अपलोड किए गए फोटो आईडी साथ में रखनी होगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए देवास्थानम बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्प डेस्क के नंबर 7060728843, 9758133933 पर संपर्क कर आप मदद ले सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बार ये सारी कवायद कोरोना महामारी की वजह से की जा रही है। इसी महीने 12 जून से अब तक 82 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से ही बाबा के दर्शन किए। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल चारधाम यात्रा का संचालन हर साल की तरह नहीं हो रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.