टिहरी गढ़वाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल नाग टिब्बा की खूबसूरती देख-रेख के अभाव में कम होती जा रही है।
विकास समिति और वन विभाग के बीच आपसी तालमेल की कमी की वजह से उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां पर बड़ी तादाद में बाहर से पर्यटक और ट्रैकर आते हैं, लेकिन उनका कोई लेखा-जोखा नहीं है। यहां पर पर्यटक मनमाने ढंग से पहुंचते हैं। जिसकी वजह से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। इस पर्यटक स्थल में घूमने के लिए कोई फीस भी नहीं लिया जाता, जिससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह कूड़े का आबार लगा रहता है। सीएम त्रिवेंद्र रावत पिछले साल जब यहां आए तो उन्होंने इसे पर्यटक हब के रूप में विकसित करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कोशिश नहीं की गई है। बता दें कि ये जगह इतनी ऊंचाई पर है कि यहां से मसूरी और देहरादून साफ दिखाई देता है। ठंड में ज्यादातर वक्त यहां बर्फ जमी रहती है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.