उत्तराखंड: क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं! सीएम ने बताया क्या कार्रवाई करेंगे

लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। राज्य में अभी तक 10 मामले सामने आए हैं।

कोरोना वायरस के 10 मामलों में से 8 सक्रिय हैं। वहीं, इलाज के बाद दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राहत की बात ये है कि प्रदेश में कोरोना वायरस अभी भी पहले स्टेज में हैं। सरकार लगातार इस जानलेवा बीमारी की रोकथाम में जुटी हुई है। एक तरफ जहां सरकार लॉकडाउन के बीच आम जनता को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ वो सभी जरूरी कमद उठा रही है, जिससे कोरोना पर नकेल कसी जा सके।

सरकार युद्ध स्तर पर काम में जुटी हुई, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो इस आपातकाली स्थिति में भी सरकार और समाज का साथ नहीं दे रहे हैं। सड़कों पर आकर मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। सरकार उन लोगों को क्वारंटाइन कर रही है, जिन पर इस बात का संदेह है कि वह कहीं कोरना वायरस मरीजों के संपर्क में न आए हों, लेकिन ऐसे लोग क्वारंटाइन के नियम तोड़ रहे हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्वारंटाइन के नियम तोड़ने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “जो लोग क्वारंटाइन में हैं वो प्रशासन के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं, साथ ही संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं ऐसे लोगों से ये कह देना चाहता हूं कि आप भख्शे नहीं जाएंगे, आपके ऊपर चार गुना जुर्माना लगेगा। साथ ही केस भी दर्ज किया जाएगा।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.