उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव में किस पार्टी ने लहराया परचम, 12 साल बाद किसे मिली हार?

उत्तराखंड के 121 डिग्री कॉलेजों में से 113 कॉलेजों को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। राजधानी देहरादून के ज्यादतर कॉलेजों में एबीवीपी ने मरचम लहराया है।

देहरादून के डीएवी कॉलेज में 12 साल बाद एबीवीपी को हार मिली है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार निखिल शर्मा अध्यक्ष बने हैं। जबकि दूसरे नंबर पर NSUI के कैंडिडेट रहे। वहीं एबीवीपी तीसरे स्थान पर रही। डीएवी में कुल 3898 वोट पड़े। कहा जा रहा ह कि दो दिन पहले हुए झगड़े की वजह से इस बार कॉलेज में वोटिंग का प्रतिशत कम रहा।

राजधानी के ही दूसरे कॉलेज श्रीदेवसुमन विवि में एबीवीपी ने परमचम लहराया। सभी पदों पर उसके ही कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है। एमकेपी कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी ने ही जीत दर्ज की। मनीषा राणा अध्यक्ष, अंकिता जगूड़ी महासचिव पद पर जीतीं। डीबीएस कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी का जलवा दिखा।

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच कड़ी टक्कर दिखी। इस कॉलेज में एनएसयूआई के प्रत्याशी प्रिंस पंवार ने एबीवीपी के प्रत्याशी सुमित भंडारी को 3 वोटों से हराया। बात हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कॉलेज की करें तो यहां अमन कुशवाहा अध्यक्ष चुने गए। वहीं इस बार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और एसएमजेएन पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को रद्द किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.