देहरादून- उत्तराखंड के कई इलाकों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून में सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मसूरी में भी बादल छाए हुए है। यहां बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर आज और कल बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून ने अलर्ट जारी किया है।

