उत्तराखंड: बुधवार से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालनी सत्र, कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर धारा 144 लागू

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में कई अहम विधेयकों पर चर्चा हो सकती है।

सरकार इस सत्र में चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन से संबंधित विधेयक पेश करेगी। साथ ही मुख्यमंत्रियों की सुविधायें बहाल करने तथा मंत्रियों के आयकर भुगतान से संबंधित विधेयक भी पेश किये जा सकते हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान परिसर के चारों तरफ 300 मीटर के एरिया में धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 विधानसभा सत्र के खत्म होने तक लागू रहेगी। सुरक्षा को लेकर पुलि ने रिस्पना पुल चौक से लेकर विधानसभा भवन के निकास गेट तक बाहर खड़े होने वाली सब्जियों और दूसरे सामानों की ठेलियां हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सत्र में क्या होगा?

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 833 प्रश्न और 91 याचिकाएं आ सकती है। इनमें 37 अल्प सूचित प्रश्न भी हैं। इसके साथ ही 91 याचिकाएं भी मिली हैं। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा की नियम समिति के मुताबिक,प्रत्येक दिन एक विधायक कि तीन ही याचिकाएं स्वीकृत की जाएंगी।

सदन की कार्यवाही के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धरने पर बैठेंगे। विधानसभा सत्र गैरसैंण में न किये जाने के विरोध में कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना देने का ऐलान किया। सोशल मीडिया के जरिए अपने धरने की जानकारी देते हुए रावत ने कहा है कि वह पांच दिसंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा भवन के सामने उपवास और धरने पर बैठेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.