मौसम विभाग ने आज देहरादून और नैनीताल समेत पांच जिलों में तेज हवा के साथ बौछार की संभावना जताई है।
इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कहीं-कहीं बादलों का डेरा है, जबकि, ज्यादातर स्थानों पर धूप खिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा में गरज के साथ बौछार और तेज हवा चलने की संभावना है।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 तक गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कहीं कहीं हल्की से मध्यम तक बारिश के आसार हैं।
दून में पड़ सकती हल्की बौछारें मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दून में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल विकसित होने व हल्की बारिश की संभावना है।
गुरुवार को दून में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा। दून में 26, 27 को भी बारिश के एक दो अवसर आ सकते हैं। लेकिन तापमान में इससे विशेष गिरावट नहीं आएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.