सावधान! पिथौरागढ़ में इस भीड़ से बढ़ा कोरोना फैलने का खतरा! इससे कैसे निपटेगा स्वास्थ्य विभाग?

पिथौरागढ़ में नेपाली पेंशनर्स के आने से कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। इनके लिए अतंरराष्ट्रीय झूलापुल 5 दिन के लिए खोले गए हैं।

भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों में अपनी सेवाएं दे चुके हजारों की संख्या में नेपाली पेंशनर्स झूलाघाट, धारचूला और जौलजीबी के झूलापुलों से भारत आ रहे हैं, जिसके चलते बॉर्डर इलाकों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बॉर्डर पर स्थित एसबीआई की शाखा के बाहर नेपाली पेंशनर्स की भीड़ उमड़ी है। बैंकों के बाहर सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग नेपाल से आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूर कर रहा है, लेकिन कोरोना जांच के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने झूलाघाट पुल पर 12 लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं, जिनमें नेपाली पेंशनर्स शामिल नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सिर्फ उन्हीं लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जो दो से तीन दिन तक भारतीय में रहेंगे।

नेपाली पेंशनर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय पुल खुलने के बाद झूलाघाट में 1577, जौलजीबी में 327 और धारचूला में 93 नेपाली नागरिक भारत आए है, जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के बाद भारत में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है, लेकिन कोरोना की जांच नहीं होने से संक्रमण की संभावना बढ़ गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.