DehradunNewsउत्तराखंड

देहरादून से सबसे बड़ी खबर, गोद में बच्चा लिए महिला ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक त्यागी रोड पर एक महिला ने खुद को आग लगा दी है।

बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबरों की मानें तो महिला 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई है। बताया गया कि जब उसने खुद को आग लगाई उस वक्त उसकी गोद में एक बच्चा भी था, जो छिटककर नीचे गिर गया था और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

दरअसल, ये महिला सुबह से ही क्षेत्र में घूम रही थी। बताया जा रही कि उसने एक दुकान में नाश्ता भी किया था। इसके बाद अचानक खुद को आग लगा दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने पानी डालकर किसी तरह आग को बुझाया और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए महिला को अस्पाल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *