पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली मोदी सरकार में इस बार किसी भी मंत्रालय का कामकाज नहीं संभालेंगे।
उन्होंने खुद पीएम मोदी चिट्ठी लिख कर कहा है कि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाए। उन्होंने लिखा कि खराब सेहत की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अरुण जेटली ने आगे लिखा, ”मैं यह खत विनती करते हुए लिख रहा हूं कि मैं अपने स्वास्थ्य और अपने लिए वक्त चाहता हूं। इसलिए मैं किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं संभाल सकता हूं।”
अरुण जेटली ने चिट्ठी में लिखा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है कि वो उस सरकार का हिस्सा रहे जिसका नेतृत्व पीएम मोदी कर रहे थे।। आपको बात दें कि पिछली मोदी सरकार में अरुण जेटली वित्त मंत्री थे।
पिछले काफी वक्त से अरुण जेटली की सेहत ठीक नहीं है। वो इलाज कराने कई बार अमेरिका भी गए। कुछ दिन पहले अचानक अरुण जेटली के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई थी। इसके बाद सरकार को सफाई देने पड़ा था। सरकार की तरफ से सफाई में कहा गया था, ”मीडिया के एक तबके में केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जो खबरें चल रही हैं, वह पूरी तरह गलत और निराधार है।”
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.