लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश भले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने ठुकरा दिया है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष इस्तीफे पर अड़ गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अब पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं। वो ये भी नहीं चाहते हैं कि प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए। वर्किंग कमेटी के सदस्यों से राहुल ने कहा कि इस बार किसी नॉन गांधी परिवार के सदस्य को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। सीनियर नेताओं ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की है, लेकिन वो अपनी बात पर अड़ गए हैं।
दरअसल शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी के दिग्गज नेता इकट्ठा हुए। मीटिंग में राहुल ने कहा कि वो पार्टी अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहते हैं। मीटिंग में सभी सदस्यों ने उन्हें समझाया और कहा कि अगर आप नहीं तो फिर पार्टी की कमान कौन संभालेगा। सभी हारे हैं। इंदिरा गांधी और संजय गांधी भी चुनाव हारे थे। राहुल गांधी ने सभी को सुना, लेकिन अभी भी वो अपनी इसी बात पर अड़े हैं कि वो पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अब काम नहीं करना चाहते हैं।
आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महज 52 सीटों पर सिमट गई है। 2014 में कांग्रेस सिर्फ 44 सीट ही जीत पाई थी। 17 राज्यों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.