बिहार: बेगूसराय में कन्हैया ने गिरिराज के खिलाफ ठोंकी ताल, चुनाव लड़ने से पहले ही मोदी के मंत्री ने किया सरेंडर?

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने चुनाव लड़ने से पहले ही सरेंडर कर दिया है।

खबरों के मुताबिक, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने से बीजेपी को साफ तौर पर मना कर दिया है। गिरिराज सिंह नवादा से चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। कहा जा रहा हैं कि बेगूसराय के मौजूदा माहौल को देखकर गिरिराज सिंह अपनी जीत को लेकर आशंकित हैं। वहीं पार्टी उन्होंने मनाने में जुटी हुई है। खबरों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत पार्टी के 5 बड़े नेताओं ने गिरिराज सिंह को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने।

2014 का लोकसभा चुनाव गिरिराज सिंह नवादा से जीते थे। ऐसे में वो वहीं से चुनाव लड़ना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक, गिरिराज सिंह बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। उन्‍होंने अमित शाह से मिलने के लिए वक्‍त मांगा है।

उधर, बेगूसराय से लेफ्ट के प्रत्याशी और जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि बेगूसराय सीट से उनकी लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह से है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.