कमलनाथ के मंच पर सियासत हारी, जीत गए राजनीति के ‘सिकंदर’

मध्य प्रदेश के भोपाल में कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में सियासी मंच पर दो ऐसी तस्वीरें देखने को मिलीं जिसने सभी का दिल जीत लिया। 

सियासत को साधने के लिए नेता साम-दाम-दंड-भेद अपनाते हैं। हर उस रास्ते पर चलते जिससे राजनीति के शिखर को छूआ जा सके। इन रास्तों पर चलते वक्त वो अपने प्रतिद्वंदी पर हर उस बाण को छोड़ते हैं, जिससे उनका प्रतिद्वंदी घायल हो जाए और उन्हें सत्ता के शिखर पर शंखनाद का मौका मिले सके। ऐसे में कोई नेता अपने धुर विरोधी को गले लगाए। उसका सेवा सत्कार करे ये दशकों में ही कभी देखने को मिलता है।

भोपाल के जम्बूरी मैदान में कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की कमान संभाली। उनके शपथ से पहले सियासत हार गई और राजनीति के सिकंदर जीत गए। मंच पर दो ऐसी तस्वीरें देखने को मिलीं, जिसने एक पल के लिए सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दिया। पहली तस्वीर ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की थी। जिसमें तीनों नेताओं हाथों में हाथ डालकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और जनता को यह संदेश दिया कि हमारी पार्टियां भले ही अलग हों, राहें और सोचने के तरीके अलग हों, लेकिन मकसद राज्य के भले के बारे में सोचना ही है। इस तस्वीर के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के दो दिग्गजों के साथ यह साफ संदेश दिया कि आप राज्य की जनता के लिए काम कीजिए मेरा पूरा समर्थन है। तीनों दिग्गजों की ये तस्वीर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।

इस चीज पर कम लोगों ने ही ध्यान दिया कि जिस तस्वीर का पूरा देश गवाह बना उसके पीछे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच थी। अदरअल शपथ लेने के लिए जैसे ही कमलनाथ मंच पर पहुंचे उन्होंने शपथ लेने से पहले मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके मुलाकात शुरू की। जिस रास्ते पर वो आगे बढ़ रहे थे उनकी बाईं ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठे थे। कमलनाथ ने शिवराज की तरफ ध्यान नहीं दिया और दूसरे नेताओं से मिलते हुए आगे बढ़ गए। कमलनाथ राहुल गांधी के पास पहुंचे उनसे हाथ मिलाया। इस बीच राहुल गांधी ने कमलनाथ के कान में कुछ कहा। इसके बाद कमलनाथ एक बार फिर पीछ मुड़े और सीधे शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचे और उनसे हाथ मिलाया। शिवराज अपनी सीट से उठे और कमलनाथ को गले लगा लिया। इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। फिर क्या था तीनों नेताओं ने हाथ मिलाया और हाथ उठाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

दूसरी तस्वीर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआ वसुंधरा राजे की थी। मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया नेताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच उनका सामना अपनी बुआ और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से हुआ। मंच पर सभी के सामने बुआ और भतीजे का लाड देखने को मिला। वसुंधरा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगाया और मंच पर ही उन्हें सभी के सामने लाड किया। इस तस्वीर को जिसने देखा वो एक पल के लिए भावुक हो गया।

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

22 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.