मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। प्रज्ञा ठाकुर के इस कदम से बीजेपी ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि ये वो प्रज्ञा ठाकुर नहीं हैं जो भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवारा हैं। ये वो प्रज्ञा हैं जो भोपाल से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में थीं। बीजेपी को इस बात का डर था कि कहीं एक नाम होने की वजह से मतदाता निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर को गलती से वोट न दें।
भोपाल से बीजेपी उम्मीदार साध्वी प्रज्ञा ने निर्दलीय उम्मीदवार को मनाने के लिए अपने घर पर बुलाया था। साध्वी प्रज्ञा ने निर्दलीय उम्मीदवार से ये अपील की कि वो चुनाव न लड़ें और अपना नामांकन वापस ले लें। इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर मान गईं और उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद साध्वी प्रज्ञा निर्दलीय प्रत्याशी के घर पहुंची थीं, जहां उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर का भगवा शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी ने राहत की सांस ली है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.