लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मणिपुर में बीजेपी को झटका

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में बीजेपी के साथ सरकार में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंस यानि NPF ने अपना समर्थन वापस ले लिया है।

NPF के प्रवक्ता अचुमबेमो किकोन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कोहिमा में पार्टी के मुख्यालय में लंबी बैठक के बाद ये फैसला किया गया है। आपको बता दें कि मणिपुर में इस वक्त बीजेपी की सरकार है और एन बिरेन सिंह सूबे के मुख्यमंत्री हैं।

समर्थन वापसी पर क्या असर पड़ेगा?

नगा पीपुल्स फ्रंट के समर्थन वापसी का फिलहाल बीजेपी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में बीजेपी के 29 विधायक हैं। NPF के समर्थन वापसी के बाद भी बीजेपी का पास 32 विधायकों का समर्थन मौजूद रहेगा। इस तरह से सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। आपको बता दें कि बीजेपी को अब तक 36 विधायकों समर्थन हासिल था। जिसमें NPF के चार विधायक, LJP के एक विधायक, AITC के एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। गौरतलब है कि मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 21 सीटें ही जीती थीं, लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गये थे। इस तरह से बीजेपी के कुल विधायकों की संख्या 29 हो गई थी।

NPF का आरोप है कि बीजेपी अपने सहयोगियों को तुच्छ समझती है। मणिपुर NPF के अध्यक्ष अवांगवोउ नेवई ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में सत्ता में साझीदार दलों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार गठन के बाद से ही बीजेपी ने कभी भी गठबंधन की मूल भावना का सम्मान नहीं किया। अवांगवोउ ने कहा कि बीजेपी ने सरकार ने गठन के वक्त जो वादे किए थे वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। हालांकि बीजेपी ने आरोपों से इनकार किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.