कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। मध्य प्रदेश के भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए सिद्धू वोट मांगने पहुंचे थे।
मंच पर जैसे ही सिद्धू पहुंचे उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार को निशाने पर ले लिया। सिद्धू ने मंच से पीएम मोदी को झूठा करार दिया। एक कहावत के जरिए सिद्धू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी की तुलान मच्छर से कर दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से सच बुलवाना असंभव काम है। सिद्धू ने कहा कि मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी।
इससे पहले बिहार में मुस्लिम वोटर्स को अपील करने लिए सिद्धू विवादों में घिर गए थे। चुनाव आयोग ने उन पर 72 घंटों का बैन लगाया था। 16 अप्रैल को बिहार के कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “मैं अपने मुस्लिम भाइयों को एक ही बात कहने आया हूं कि आप यहां अल्पसंख्यक बनकर भी बहुसंख्यक हो और 62 फीसदी हो। बीजेपी वाले आपके वोट को बांटने की कोशिश करेंगे, लेकिन अगर आप इकट्ठे हो गए तो तारिक साहब (कांग्रेस उम्मीदवार) को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। आप एकजुट हो गए तो फिर मोदी सुलट जाएगा।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.