राजस्थान: उपचुनाव भी हार गई बीजेपी, रामगढ़ सीट पर कांग्रेस की सफिया जुबैर 12 हजार वोटों से जीतीं

राजस्थान विधानसभा चुनाव हारने के बाद रामगढ़ में हुए उपचुनाव में भी बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की सफिया जुबैर ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 12,228 वोटों से जीत हासिल की है।

कांग्रेस की सफिया जुबैर को 83311 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार को यहां 71083 वोट मिले। रामगढ़ विधानसा सीट पर जीत के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायक हो गए हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर पिछले साल 7 दिसंबर को चुनाव हुए थे। रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद चुनाव को स्थगित किया गया था। इसी हफ्ते सोमवार को रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। चुनाव में 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

शानदार जीत दर्ज करने के बाद सफिया जुबैर ने मीडिया से बात की। उन्होंने जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह हमने जीत हासिल की है।

रामगढ़ विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार की जीत के बाद सीएम अशोक गहलोत ने जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा, “जनता ने अच्छा मेंडेट देकर सही फैसला लिया है। मैं जनता को उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहना चाहूंगा। लोकसभा चुनाव से पहले यह जीत पार्टी को प्रोत्साहित करेगा।”

araashok

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.