रोड शो के बाद और नामांकन से पहले सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को क्यों याद दिलाया 2004?

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने से पहले सोनिया ने स्थानीय कांग्रेस मुख्यालय में हवन किया।

इस दौरान उनसे साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, दामाद राबर्ट वाड्रा समेत पूरा परिवार मौजूद था। रायबरेली सीट गांधी परिवार की पुस्तैनी सीट रही है। आपको बता दें कि सोनिया गांधी रायबरेली से चार बार सांसद रह चुकी हैं।

नॉमिनेशन से पहले सोनिया गांधी ने रोड शो भी किया। रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे। रोड शो में कांग्रेस के झंडों के अलावा नीले और काले रंग का भी झंडा दिखा। नीले रंग के झंडों पर ‘गरीबी पर वार, 72 हज़ार’ लिखा हुआ था। जबकि काले झंडों में राफेल मामले की तस्वीर चस्पा दिखी।  रायबरेली में पांचवे चरण में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि एसपी-बीएसपी गठबंधन ने इस सीट से उम्मीदवार नहीं उतारा है। नामांकन दाखिल करते हुए सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए उन्हें 2004 की याद दिलाया। सोनिया गांधी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी भी अजेय थे, लेकिन कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

रायबरेली में 1952 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी ने पहली बार जीत दर्ज की थी। तब से लेकर अब तक इस सीट पर गांधी परिवार सदस्य जीतता आ रहा है। इस सीट पर महज 3 बार कांग्रेस को मात मिली है। वो भी तब जब यहां से ‘गांधी परिवार’ का कोई सदस्य चुनाव मैदान में नहीं उतरा था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.