Categories: Newsखेल

एडिलेड वनडे में टीम इंडिया की शानदार जीत, कप्तान विराट कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

एडिलेड वनडे में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो रहे कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी। कप्तान कोहली ने एडिलेड वनडे मेंं सेंचुरी लगाने के साथ ही अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एडिलेड वनडे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी है और पहले मैच में हार का बदला ले लिया है। कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी और धोनी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में कंगारुओं को 6 विकेट हरा दिया है। विराट कोहली ने 112 गेंदों में 104 रन बनाए। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 55 रन बनाए। इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 298 रन बनाए।  299 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 49वें ओवर में मैच 6 विकेट से जीत लिया। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 18 फरवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।

एडिलेड वनडे में कोहली ने अपने करियर का 39वां शतक जड़ा। इस शतक के साथ ही कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने 15 जनवरी को शतकों की हैट्रिक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने पिछले साल 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था। यहां पर कप्तान कोहली ने 217 गेंद में 153 रनों की पारी खेली थी। जबकि उससे पहले साल 2017 में 15 जनवरी के ही दिन कोहली ने पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। इस मैच में कोहली ने 105 गेंद में 122 रन बनाए थे।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.