दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए धोनी पर क्या फैसला हुआ

बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह नहीं मिली है। राहुल चहर और दीपक चहर को टीम में बनाए रखा गया है। टीम में उत्तराखंड के ऋषभ पंत का भी नाम है। कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल की जोड़ी का टी-20 में आराम अभी बरकरार है।

विंडीज दौरे पर गई टीम में हार्दिक पांड्या शामिल नहीं थे। उन्हें आराम दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में पांड्या का आना और भुवनेश्वर का जाना, एकमात्र बदलाव है।

विंडीज दौरे पर धोनी ने आराम मांगा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए एमएस के प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने धोनी को टीम से बाहर रखने का फैसला किया है। सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में, दूसरा मैच 18 सिंतबर को मोहाली में और तीसरा मैच 22 सिंतबर को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

इस प्रकार है भारतीय टीम:

टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, दीपक चहर, नवदीप सैनी और खलील अहमद।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.