Categories: Newsखेल

विशाखापट्टनम टी- 20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया

विशाखापट्टनम में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए पहले टी-20 क्रिकेट मैच में भारत को 3 विकेट से हरा दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 7 विकेट पर 126 रन पर रोक दिया और फिर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लैन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 56, डी आर्की शॉर्ट ने 37 और अपना पदार्पण मैच खेल रहे पीटर हैंड्सकोंब ने 13 रन बनाए। पैट कमिंस और झाए रिचर्डसन ने नाबाद रहते हुए 7-7 रन बनाए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और युजवेंद्र चहल तथा क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिए।

वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 126 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के लिए लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 50, महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 29 और कप्तान विराट कोहली ने 24 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन कल्टर नाइल ने सर्वाधिक तीन और जेसन बेहरनडोर्फ , एडम जम्पा तथा पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.