Categories: Newsखेल

महेंद्र सिंह धोने को दस्ताने से हटाना पड़ेगा ‘बलिदान बैज’, धोनी के सम्मान पर ICC का ये कैसा फरमान?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अपने दस्ताने से ‘बलिदान बैज’ के निशान को हटाना पड़ सकता है।

ICC ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके दस्तान से ‘बलिदान बैज’ के निशान को हटाने के लिए कह दिया है। धोनी ने पैरा स्पेशल फोर्सेज को सम्मान देने के लिए ‘बलिदान बैज’ के निशान वाला दस्ताना पहन था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच के दौरान ‘बलिदान बैज’ के निशान वाला दस्ताना उन्होंने पहन रखा था। जब धोनी ने मैच के 40वें ओवर के दौरान युजवेंद्र चहल की गेंद पर दक्षिणी अफ्रीका के बल्लेबाज एंडिले फेहलुकवायो को स्टंप्स आउट किया तभी उनके दस्ताने पर ये निशान दिखा। तभी से उनके इस निशान की चर्चा हो रही है।

धोनी के दस्ताने पर जो ‘बलिदान बैज’ का निशान है उसे हर कोई इस्तेमाल में नहीं कर सकता है। ये बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं। इस बैज को ‘बलिदान बैज’ के नाम से जाना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों की वजह से साल 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक मिली थी। धोनी ये सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

ये है ‘बलिदान बैज’ :

पैराशूट रेजिमेंट के विशेष बलों के पास अलग बैज होते हैं, जिन्हें ‘बलिदान बैज’ कहा जाता है। इस बैज में ‘बलिदान’ शब्द को देवनागरी लिपि में लिखा गया है। ये बैज चांदी की धातु से बनता है, जिसमें ऊपर की तरफ लाल प्लास्टिक का आयत होता है। ये बैज सिर्फ पैरा-कमांडो ही पहनते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.