ICC World Cup 2019: रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर बनाया नया रिकॉर्ड, क्रिकेट के ‘भगवान’ की बराबरी की

टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक वर्ल्ड में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप- 2019 में हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए मैच में ये उपल्बधी हासिल की। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पछाड़ दिया।

एक वर्ल्ड में संगकारा के नाम चार शतक का रिकॉर्ड था। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाकर उसी के पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है।

रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की पारियां खेलीं हैं। उनका ये दूसरा वर्ल्ड कप है, जिसमें वो सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। सचिन के नाम 6 वर्ल्ड कप में 6 शतक हैं। रोहित का दूसरा वर्ल्ड कप अभी खत्म ही नहीं हुआ है और उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली है।

टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और रोहित के फॉर्म को देखते हुए ये उम्मीद है कि वो सचिन को पीछे छोड़ वर्ल्ड में सबसे ज्याद शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.