आईसीसी वर्ल्ड 2019 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। इंग्लैंड के खिलाफ खले जाने वाले मैच में भारतीय टीम नई जर्सी में नजर आएगी।
30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में भारतीय टीम नई जर्सी में उतरेगी, जिसका रंग नीले-ऑरेंज रंग की होगी। भारतीय टीम की नई जर्सी के बारे में काफी दिने से चर्चा हो रही थी। अब इस बात की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है।
वर्ल्ड कप में अब तक टीम इंडिया नीले रंग की जर्सी में मैच खेल रही थी। एक नियम की वजह से यह बदलाव किया गया है। अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की जर्सी का रंग नीला है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी ऐसे मैच में जिसका प्रसारण टीवी पर होता है, दोनों टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं उतर सकती हैं। नियम के मुताबिक, मेजबान टीम जर्सी में बदलाव नहीं कर सकती है। यही वजह है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में अपनी जर्सी बदलनी होगी। इसी बात को ध्यान में रखकर टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.