Categories: IndiaNewsखेल

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 टीम में धोनी की वापसी

न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टी-20 टीम में वापसी हुई है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टी-20 की घोषणा की। 

आस्ट्रेलिया में भारत को वनडे सीरीज खेलनी है। टीम इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। धोनी को घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद हाल ही में आस्ट्रेलिया में खेली गई टी-20 सीरीज में धोनी को टीम में नहीं चुना गया था। इसके बाद यह माने जाने लगा था कि उनका टी-20 करियर लगभग खत्म है।

अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने हालांकि धोनी को मौका दिया और दो अहम विदेशी दौरों पर उनके अनुभव को तरजीह दे उन्हें टीम में वापस बुलाया है।

आस्ट्रेलिया में भारत को 12 जनवरी 2019 से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। धोनी हालांकि वनडे टीम में लगातार बने हुए हैं। वहीं अंबाती रायडू और केदार जाधव को भी टीम में बनाए रखा गया है।

चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म से जूझ रहे लोकेश राहुल को भी टीम में बनाए रखा है।

वहीं चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में वापस आ गए हैं। उन्हें वनडे और टी-20 दोनों टीमों में चुना गया है। उनके भाई क्रूणाल को टी-20 में बनाए रखा गया है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.