ISSF विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का कमाल, सरनोबत और सौरभ ने जीता गोल्ड

जकार्ता में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में भारत की महिला निशानेबाज राही सरनोबत ने सोमवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया, जबकि पुरुषों में सौरभ चौधरी भी विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

28 साल की सरनोबत ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कुल 37 निशाने लगाए और पहले स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सरनोबत ने इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक का भी कोटा हासिल कर लिया है। अर्जुन अवार्डी राही इससे पहले 2013 में चांगवन वल्र्ड कप में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। राही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

 इसी स्पर्धा में यूक्रेन की ओलेना कोस्टेविक ने 36 निशानों के साथ रजत जबकि बुल्गारिया की एंटोनीता बोनेवा ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। पिछले साल विश्व कप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की मनु भाकेर पिस्टल में गड़बड़ी की वजह से पांचवे स्थान पर रही।

वहीं, पुरुषों में सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 16 साल के सौरभ ने फाइनल में 246.3 का स्कोर कर इस विश्व कप में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सौरभ पहले ही टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।

म्यूनिख विश्व कप में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है और वह पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कायम है। इससे पहले रविवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.