IPL 2020 : पंजाब ने दिल्ली को 5 विकेट से दी मात, ‘गब्बर’ का शतक भी नहीं आया काम

IPL 13 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया है।

इस मैच में दिल्ली के गब्बर की शतकीय पारी भी काम नहीं आई। बता दें, दिल्ली ने पहले खेलते हुए शिखर धवन (नाबाद 106) के शतक की बदौलत 164 रन बनाए थे, जबकि पंजाब ने 19 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पंजाब के लिए निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। पूरन ने 28 गेंदों का सामना कर छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाए जबकि क्रिस गेल ने 13 गेंदों पर दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली।

कप्तान लोकेश राहुल के बल्ले से 15 रन निकले। दीपक हुड्डा 15 और जेम्स नीशम 10 रनों पर नाबाद लौटे। दिल्ली की ओर से कगीसो रबाडा ने दो विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.