Categories: खेल

विश्व महिला मुक्केबाजी: खिताब से बस एक कदम दूर हैं मैरीकॉम

भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने उत्तरी कोरिया में जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मैरीकॉम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में उत्तरी कोरिया की किम ह्यांग मी को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ मैरी कॉम ने विश्व चैम्पियनशिप में अपने छठे स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। पांच जजों ने मैरीकॉम के हक में 29-28, 30-27, 30-27, 30-27, 30-27 से फैसला दिया। फाइनल में मैरी कॉम का सामना यूक्रेन की हना ओखोटा से होगा।

मैच जीतने के बाद मैरीकॉम ने कहा, “इस खिलाड़ी को मैंने पिछली बार एशियन चैम्पियनशिप के फाइनल में हराया था। इस बार में पूरी तरह से तैयार होकर आई थी और इसलिए एकतरफा मात दी। मैंने उन्हें अपने ज्यादा करीब नहीं आने दिया। चाहे हमे जीतें या हारें हर मुक्केबाज कुछ न कुछ सीखता है कि उसकी क्या कमजोरी है। उसका डिफेंस कमजोर है या अटैक और इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए वह अपने खेल में सुधार करता है।”

उन्होंने कहा, “मैं हना को देखूंगी और उनके खेल पर ध्यान दूंगी। फाइनल में मैं कोशिश करूंगी की जीत हासिल कर सकूं। यहां के दर्शकों ने मुझे बहुत समर्थन दिया है। मैं अपने साथ-साथ देश को भी गर्व करने का मौका दूंगी।”
मैरीकॉम इससे पहले हना को पौलेंड में खेले गए टूर्नामेंट में मात दे चुकी हैं।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.