Newsखेल

IPL 13: मुंबई फिर बनी चैंपियन, 5वीं बार किया खिताब पर कब्जा, दिल्ली को 5 विकेट से हराया

IPL 13 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया है, इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन बनने का गौरव पांचवीं बार हासिल किया है।

आपको बता दें, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेल टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *