Categories: Newsखेल

वर्ल्ड कप में विराट कोहली इस जूते को पहन कर मैदान में उतरेंगे, ये है जूते की खासियत

स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए स्पेशल जूता बनाया है। कंपनी ने इस स्पेशन जूते का नाम वन-8 दिया है।

कोहली 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में गोल्ड स्पाइक वाले जूते पहनेंगे। कोहली ने खुद ट्वीट कर इस जूते के बारे में जानकारी दी है। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘’मैं अपने प्यूमा परिवार से ये सम्मान पाकर बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं। हमें बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। मैं प्यूमा के गोल्डन जूते पहनकर मैदान में उतरने के लिए उत्सुक हूं। मुझे हमेशा से सफेद और गोल्ड पसंद आया है और यह डिजाइन मेरी शर्तों और स्टाइल के मुताबिक ही है।’’ कंपनी ने इस तरह से सिर्फ 150 जोड़ी जूते ही बनाए हैं। यह जूता सफेद और गोल्डन रंग  का है। इसमें प्यूमा स्पाइक 19.1 में मौजूद है।

आपको बता दें कि बुधवार सुबह टीम इंडिया वर्ल्ड कप खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई है। इंग्लैंड रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उनके लिए आराम का वक्त नहीं है, क्योंकि टीम इंडिया को शुरू में ही चार कड़े मुकाबले खेलने हैं।

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड रवाना होने से पहले शास्त्री, विराट ने बताया, कप जीतने की कितनी हैं उम्मीदें और क्या है प्लान

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

7 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.