रोहित शर्मा ने खोला शतक बनाने का राज, कहा-जो चाहता था वो किया और जड़ दिया सैकड़ा

विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। भारत ने बिना कोई विकेट खोए पहले दिन 202 रन बना लिए हैं। टेस्ट मैच में पहली बार ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने शतक जड़ा।

रोहित ने नाबाद 115 रन बनाए। वहीं उनके साथ बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल ने भी नाबाद 84 रनों की पारी खेली। भारतीय ओपनर्स ने 24 पारियों के बाद शतकीय साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 10 पारियों के बाद शतकीय पारी खेली। ये उनका कुल चौथा शतक था।

बतौर ओपनर्स शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने अपने दिल की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि उन्हें पैड पहनने के बाद सीधा विकेट पर बल्लेबाजी करना पसंद है। मेरे गेम को ये सूट करता है। उन्होंने कहा कि उनके गेम को ये सूट नहीं करता कि वो पैड पनने के बाद इंतजार करें। रोहित शर्मा ने कहा कि सलामी बल्लेबाजी के वक्त आपका दिमा का बिल्कुल फ्रेश रहता है।

हिटमैन ने कहा कि जब आपको पता है कि आपको नई गेंद खेलनी है तो गेम प्लान थोड़ा आसान रहता है। रोहित ने कहा कि छह नंबर पर आप जाते हैं तो गेंद रिवर्स स्विंग होता है, फील्ड प्लेसमेंट अलग होती है, आपको रन सामने बनाने पड़ते हैं। मुझे लगता है कि मेरे गेम को ये सूट नहीं करता है। आपको बता दें कि रोहित ने 174 गेंदों में 115 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.