सौरव गांगुली होंगे BCCI के नए अध्यक्ष, अमित शाह के बेटे जय बन सकते हैं सचिव!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल के बोर्ड के नए अध्यक्ष के नाम पर करीब-करीब मुहर लग गई है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली BCCI के नए अध्यक्ष होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के एक होटल में BCCI के सदस्यों की एक अनौपचारिक मीटिंग हुई जिसमें सौरव गांगुली को अध्यक्ष बनाने के नाम पर मुहर लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक की शुरुआत में थोड़ा ड्रामा हुआ क्योंकि एन श्रीनिवासन और अनुराग ठाकुर का गुट अपने-अपने उम्मीदवार को BCCI की कमान देना चाहता था। आखिरी में सौरव गांगुली के नाम पर सहमति बनी। अध्यक्ष पद के नाम पर आम सहमित बनने के बाद अब 23 अक्टूबर को BCCI की ऐनुअल जनरल मीटिंग में होने वाले चुनाव की संभावना नहीं है।

अब तक अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे कर्नाटक के बृजेश पटेल IPL गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह BCCI के नए सचिव बन सकते हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की उम्मीद है। अरुण धूमल केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई हैं।

आपको बता दें कि BCCI का अपेक्स काउंसिल 9 सदस्यों का है। इनमें प्रेजिडेंट, वाइस-प्रेजिडेंट, सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष, जॉइंट-सेक्रेटरी, क्रिकेटर्स असोसिएशन का एक पुरुष प्रतिनिधि, एक महिला प्रतिनिधि, IPL गवर्निंग काउंसिल का एक प्रतिनिधि और केंद्र सरकार का एक प्रतिधिनि (CAG) शामिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.