टी-20 सीरीज: दूसरी जीत के साथ भारत का सीरीज पर कब्जा, रोहित ने बनया ये रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रही तीन मैचौं की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच भी भारत ने जीत लिया है। इसके साथ ही कोहली की कंपनी ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।

फ्लोरिडा में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 168 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर 98 रन ही बना सकी। इसके बाद बारिश होने लगी। बारिश की वजह से मैच दोबार शुरू नहीं हो पाया। जब मैच रुका तब वेस्टइंडीज को 27 गेंदों पर 70 रन बनाने थे। तब डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज टीम को 120 रन बनाने थे, लेकिन वह इससे दूर थी। भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 22 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शानदार हाफ सेंचुरी मारी। उन्होंने 67 रन बनाए। जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 23 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों ने 67 रनों की साझेदारी की। धवन के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कोहली 28 रन बनाए और रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की।

रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपनी पारी में में छह चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 51 गेंदों की पारी खेली अपने करियर का 17वां अर्धशतक लगाया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.