टी-20 सीरीज: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला आज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

एक तरफ जहां विराट कोहली की कंपनी वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब अपने देश में भी बादशाहत बरकरार रखना चाहेगी। वहीं क्विंटन डीकॉक की सेना ने भी मैच के लिए पूरी तैयारी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी पिछले 3-4 दिनों से HPCA स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया ने भी शनिवार को जमकर पसीना बहाया।

धर्मशाला स्टेडियम में इससे पहले अक्टूबर 2015 में दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पिछली बार दोनों टीमें टी-20 में 2018 में आमने-सामने हुईं थीं। तब भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं पिछले दो सालों में टीम इंडिया ने अलग-अलग मुल्क में करीब 12 सीरीज खेली है। जिसमें उसने 8 में जीत दर्ज की है। जबकि 2 ड्रॉ रही। और 2 में हार मिली। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका ने दो साल में सात सीरीज खेली हैं। इनमें 5 में जीत मिली, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

इस बार भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ज्यादातर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विंडीज दौरे के दौरान कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी से कमाल दिखाया। गेंदबाजी की बात करें तो नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था। हार्दिक पंड्या के टीम के वापसी के बाद से कोहली की कंपनी और मजबूत हो गई है। आपको बता दें कि विंडीज दौरे के लिए उन्हें आराम दिया गया था।

मेहमान टीम की बात करें तो दक्षण अफ्रीका में तीन नए चेरहों को शामिल किया गया है। तेम्बा बावूमा, बजरेन फॉर्टयूइन और एनरिच नोर्टज को पहली बार टी-20 टीम में जगह मिली है। HPCA स्टेडियम में अब तक कुल चार अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.