उत्तराखंड: अस्पताल में हाल जानने पहुंचे सीएम धामी को ऋषभ पंत ने बताया, कैसे हुआ एक्सीडेंट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत से मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ऋषभ की तबीयत में काफी सुधार है। उनके अनुसार ऋषभ ने दुर्घटना का कारण सामने आया गड्ढा या काली सी कुछ चीज बताई जिसके चलते दुर्घटना हुई। उनके अनुसार आगे क्या इलाज होना है इसके लिए बीसीसीआई और डॉक्टरो द्वारा फैसला लेना हैं। वो ही तय करेंगे क्या करना हैं। लेकिन संतुष्ट इस बात से हैं कि उनकी सेहत में अब काफी सुधार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने रविवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की मां एवं उनकी बहन से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घंटे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: