उत्तराखंड के रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने शानदार खेल से बड़ा मुकाम हासिल किया है।
अहमदाबाद में शानदार सेंचुरी लगाने के बाद पंत ने ICC टेस्ट अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। वो 7वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी ऋषभ पंत का शानदार परफॉर्मेंस जारी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। लगातार अच्छे खेल के दम पर ही उन्होंने टी20 टीम में वापसी की है।
23 साल के ऋषभ पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस के साथ सातवें स्थान पर हैं। रोहित एक स्थान आगे बढ़े हैं। अपने शानदार खेल की बदौलत पंत ने आईसीसी रैंकिंग में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित भी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर मौजूद हैं। इन दोनों के अलावा हेनरी निकोलस भी नंबर 7 की रैकिंग पर मौजूद हैं। ऋषभ पंत अक्सर आलोचकों के निशाने पर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने खेल से सभी का मुंह बंद कर दिया है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.
View Comments
मुझे यहाँ अच्छे पोस्ट मिले। मुझे आपका लिखना पसंद है। उत्तम!