फोटो: सोशल मीडिया
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कुछ लोग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं तो कुछ लोग इसके समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई बड़ी हस्तियां खुलकर सामने आई हैं। कई हस्तियों ने सीएए के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया। वहीं, ऐसी कई हस्तियां हैं जो न तो इसके विरोध में बोल रही हैं और न ही इसके समर्थन में। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि इसका क्या मतलब है और क्या चल रहा है, तभी में इस पर कोई प्रतिक्रिया दे सकता हूं।”
विराट कोहली के इस बयान को लोग अलग-अलग तरीके से ले रहें हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पूरे देश में कई हफ्तों से इस मुद्दे पर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में क्या उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है? विराट कोहली ही नहीं बॉलीवुड के भी कई ऐसे सितारे हैं जो इस पर अपनी राय रखने से बच रहे हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अब तक इस मुद्दे पर अपनी कोई राय नहीं रखी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.