पाकिस्तान क्रिकेड बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैड दौरे पर गई अपनी टीम के लिए अजीबोगरीब फरमान सुनाया है।
बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ी दौरे के दौरान इंग्लैंड में अपने परिवार को 16 जून को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैचे के बाद ही रख सकते हैं। दरअसल खिलाड़ियों ने परिवार को अपने साथ रखने की मांग की थी, जिस पर बोर्ड ने ये फरमान सुनाया है।
पीसीबी ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ रखने की इजाजत दी थी, लेकिन उसने पिछले महीने कप्तान सरफराज अहमद को वर्ल्ड कप के लिए इस तरह की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।
पीसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि उनकी पत्नी और बच्चों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जून को होने वाले मैच के बाद उनके साथ रहने की इजाजत दे दी जाए। अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने दूसरी टीमों के चलन को देखते हुए अपने पूर्व फैसले की समीक्षा करने के बाद ये फैसला लिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.