इंग्लैंड में एंजॉय करते दिखे ये टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, देखें तस्वीरें

इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के बीच टीम मैनेजमेंट की तरफ से मिले दो दिनों के ब्रेक को टीम इंडिया के कई खिलाड़ी एंजॉय कर रहे हैं।

टीम टीम इंडिया के खिलाड़ी पत्नी के साथ एंजॉय करते दिखे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सड़कों पर घूमते देखा गया। दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को विराट कोहली फैन क्लब के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि लंदन के ओल्ड बॉन्ड स्ट्रीट पर आज एक साथ विराट और अनुष्का।

फोटो: सोशल मीडिया

विराट कोहील के अलावा रोहित शर्मा और शिखर धवन की भी घूमने की तस्वीर सामने आई है। दोनों अपनी पत्नी के साथ वहां की लोकल ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इस तस्वीर को शिखर धवन ने शेयर किया है। जिसमें वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ हैं। उनके साथ टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम पर शानदार जीत के बाद टीम मैनेजमेंट ने बताया था कि टीम इंडिया दो दिनों के ब्रेक पर रहेगी। इंडियन टीम का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। इस बीच बुरी खबर ये है कि अंगूठे में चोट लगने की वजह से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत इंग्लैंड पहुंच चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.