क्रिकेट: टीम इंडिया उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां पहुंचना दूसरी टीमों के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में भारत ने द. अफ्रीका का क्लीन स्वीप कर दिया है।

इस जीत के साथ ही पहले से ही टॉप पर मौजूद टीम इंडिया ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह को और मजबूत कर लिया है। कोहली की कंपनी ने वेस्टइंडीज को उसके ही ग्राउंड पर हुए दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीतकर 120 अंक जुटाए थे। अब साउथ अफ्रीका के साथ हुई तीन मैचों की सीरीज जीतने के साथ ही कुल 5 मैच जीत लिए हैं। अपने पांचों मैच जीतकर इंडिया 240 अंक जुटाकर टॉप पर है। अब भारत को 14 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट की घरेलू सीरीज के दौरान अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका मिलेगा।

बात दूसरी टीमों की करें तो श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट की सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के बाद 60-60 अंक हासिल किए हैं। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज भी 2-2 से ड्रॉ रही थी। जिससे दोनों टीमों के 56-56 अंक हैं।

तीन टेस्ट की सीरीज में हर टेस्ट के दौरान 40 अंक दांव पर लगे होते हैं। जबकि दो टेस्ट की सीरीज के दौरान हर टेस्ट मैच से 60 अंक तक हासिल किए जा सकते हैं। पांच टेस्ट की सीरीज में हर टेस्ट में 24 जबकि चार टेस्ट की सीरीज में हर टेस्ट में 30 अंक दांव पर होते हैं।

आपको बता दें कि इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है। जिसमें लीग चरण के खत्म होने के बाद दो टॉप टीमें ब्रिटेन में जून 2021 में फाइनल खेलेंगी। जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैम्पियन का खिताब मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.