युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो में देखिए उनका वो कारनामा जो कोई दूसरा नहीं कर सका

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। सोमवार को उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

संन्यास की घोषणा के वक्त उन्होंने कहा कि वो काफी वक्त से इस बारे में सोच रहे थे। हालांकि वो अभी IPL टी-20 मैच खेलते रहेंगे। जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवराज ने रिटायरमेंट का ऐलान किया उसमें उनके साथ मां भी मौजूद थी। युवराज के संन्यास लेने की घोषणा करते ही वो फूट-फूट कर रोने लगीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवराज ने कहा, ”मैंने कभी हार नहीं मानी, 2011 का वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सपने के जैसा था। मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया” युवराज ने कहा कि इस खेल ने उन्हें सिखाया कि कैसे कैसे लड़ना है, कैसे गिरना है, फिर से उठना है और आगे बढ़ना है।

आपको बता दें कि युवराज ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था। जबकि आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट युवराज ने 2017 में खेला था। युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट,  304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में युवराज सिंह ने तीन शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उन्होंने 14 शतकों और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन बनाए। टी-20 मैचों में युवराज ने कुल 1177 रन बनाए। इसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। बात बॉलिंग की करें तो युवराज ने टेस्ट मैचों में 9, वनडे में 111 और टी-20 मैचो में 28 विकेट भी लिए हैं।

जब लागातार जड़े छह छक्के

युवराज सिंह को हमेशा बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर जाना जाएगा। उन्होंने बल्ले, गेंद दोनों से कमाल किया। फील्डिंग में उनका कोई मुकाबला नहीं। सबसे ज्यादा उन्हें छह छक्के जड़ने के लिए जाना जाता है। 2007 में टी-20 वर्ल्‍ड कप में युवी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इंग्‍लैंड के खिलाफ तो उन्‍होंने स्‍टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्‍के लगातार नया इतिहास ही रच दिया था।

इसे भी पढ़ें: BCCI को ICC ने दिया बड़ा झटका, धोनी को दस्ताने पर ‘बलिदान बैज’ लगाने की नहीं दी इजाजत, तर्क में कही ये बात

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली पर नगर निगम ने ठोंका जुर्माना, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

इसे भी पढ़ें: World Cup 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, वर्ल्ड कप का दूसरा मैच भी किया अपने नाम

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.