अब IPL में भी नहीं चलेगा युवराज सिंह का बल्ला?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह को बड़ा झटका लगा है। IPL-2020 में मुंबई इंडियंस से युवराज सिंह बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडिंस ने युवराज सिंह को इस बार रिटेन नहीं किया है।

युवराज को पिछले आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस (एक करोड़) रुपये में खरीदा था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले थे। जिसमें वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। पिछले आईपीएल में उन्होंने कुल 98 रन बनाए थे। जसमें उनका बेस्ट स्कोर 53 रन था। आपको बता दें कि IPL-2020 के ऑक्शन से ठीक पहले सभी आठ फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसक तहत इन फ्रेंचाइजी ने कई प्लेयर्स को रिलीज किया है। जिसमें सबसे चौकाने वाला नाम युवराज सिंह का रहा।

बात मुंबई इंडियंस की करें तो फ्रेंचाइजी ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब इन रिलीज हुए खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला ऑक्शन में होगा। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डी कॉक, कीरेन पोलार्ड, स्टेफाने रदरफोर्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनघन, ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। जबकि रिलीज किए गए खिलाड़ी में एविन लुईस, एडम मिलने, जेसन बेहरेनड्रॉफ, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मारकंडे, बरिंदर सरण, रासिक सलाम, पंकज जसवाल, सिद्धेश लाड और अल्जारी जोसेफ का नाम शामिल हैं।

आपको बता दें कि 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में युवराज सिंह जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने 10 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। युवी ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में युवराज ने तीन शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उन्होंने 14 शतकों और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन जुटाए। बात टी-20 मैचों में युवी ने कुल 1177 रन बनाए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.