गुजरात की एक अदालत ने गाय का बछड़ा चुरा कर उसे मारने के एक दोषी को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
मामला राजकोट का है। यहां की जिला अदालत ने सलीम मकरानी नाम के एक शख्स को गुजरात पशु संरक्षण (संधोधन) अधिनियम 2017 के तहत यह सजा सुनाई है। इसी साल जनवरी में कोलिया नाम के एक शख्स ने मकरानी के खिलाफ उसका बछड़ा चुराकर उसका मांस अपनी बेटी की शादी में परोसने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम को दोषी ठहराने और सजा सुनाने से पहले नए संशोधित अधिनियम के तहत गवाहों और फोरेंसिक रिपोर्ट पर विचार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस नए संशोधित अधिनियम के तहत यह पहली सजा हो सकती है। आपको बता दें कि गुजरात में नए संशोधित अधिनियम में गोमांस के परिवहन, बिक्री और रख-रखाव के लिए सात से 10 साल जेल की सजा का प्रावधान है। ऐसे मामलों में अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान था।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.