फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में हो रही बर्फबारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। पहाड़ी इलोकों में हर तरफ बर्फ की चादर बिछ गई है।
बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए मौज-मस्ती लेकर आई है, तो कई लोगों के मुसीबत बन गई है। बताया जा रहा है कि टिहली जिले में 1966 के बाद इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं पीपलडाली, चाह-गडोलिया, चमियाला, बूढ़ाकेदार, टिपरी, कांडाखाल जैसी जगहों पर सालों बाद लोगों ने इस तरह की बर्फबारी देखी है।
पर्यटन नगरी धनोल्टी में दो फीट से अधिक बर्फ जमी है। घनसाली, बूढ़ाकेदार इलाके में भी लोगों ने इतनी ज्यादा बर्फबारी देखी है। उत्तरकाशी में 2-4 फीट तक बर्फ जम गई है। शहरी क्षेत्रों के लोग और यहां पहुंच रहे पर्यटकों के चेहरे मौसम के इस रुख से खिल गए हैं, जबकि बर्फ की आगोश में कैद गांवों में ग्रामीणों को दुश्वारियों बढ़ गई है।
पौड़ी में साल 2012 के बाद इतनी ज्यादा बर्फबारी हुई है। पौड़ी के साथ ही मांडाखाल, कंडोलिया, नागदेव सहित अनेक स्थानों में जमकर बर्फबारी हुई है। राजधानी देहरादून के अंदर आने वाले जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हुए हिमपात ने 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। घाटी में बसे त्यूनी में करीब 40 साल बाद बर्फबारी देखने को मिली है। यहां पर आखिरी बार 80 के दशक में हिमपात हुआ था। इसके साथ ही अलसी गांव में करीब 30 साल के बाद बर्फबारी हुई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.