टिहरी झील में डूब गया सपनों का ‘मरीना’ रेस्तरां बोट, पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिशों को लगा झटका

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कई कदम उठा रहे हैं। लेकिन इस बीच उनकी कोशिश को बड़ा झटका लगा है।

टिहरी झील में ‘मरीना’ रेस्तरां बोट डूब गई है। पिछले कुछ महीनों से ये बोट बंद पड़ी थी। इसी बोट में मई, 2018 में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कैबिनेट की बैठक की थी। बैठक में राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने का फैसला लिया गया था। टिहरी की जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, हम देखेंगे कि ऐसा कैसे हुआ?

ये वही जगह है जहां से सीएम रावत ने 13 जिल, 13 नए पर्यटन स्थल की शुरूआत की थी। पर्यटन स्थलों में टिहरी झील का नाम भी शामलि था। सीएम रावत ने कहा था कि टिहरी झील पर कैबिनेट बैठक करने के पीछे मुख्य उद्देश्य झील को टूरिज्म मैप पर लाना है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली टूरिज्म रेजगार स्कीम के तहत राज्य सरकार ने सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 11 नई एक्टिविटी लागू की थीं।

राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसकी जानकारी खुद सीएम रावत ने दी थी। उत्तराखंड में वो काबिलियत है, जिसके दम पर वो पर्यटन के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना सकता है। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को जो पहचान मिलनी चाहिए थी वो अब तक नहीं मिल पाई। जाहिर है, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.