जिसे आपकी हिफाजत की जम्मेदारी सौंपी गई वही हत्या का दोषी निकला

उत्तराखंड के एक पुलिसवाले को उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने हत्या के केस में दोषी करार दिया है। आरोपी सूबे में 19 साल तक पुलिस विभाग में नौकरी करता रहा और किसी को उसकी भनक तक नहीं लगी।

अब जाकर पता चला है कि जिसे उत्तराखंड के लोगों की हिफाजत की जिम्मेदारी सौंपी गई थी वो असल में अपराधी है। पूरे मामले का खिलासा बरेली की एक कोर्ट का फैसला आने के बाद हुआ है। दरअसल बरेली में साल 1997 में हत्या के एक मामले में मुकेश कुमार नाम का शख्स आरोपी था। खबरों के मुताबिक पंतनगर पुलिस थाना में मुकेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज था। पंतनगर के एसएचओ के मुताबिक हत्या का केस दर्ज होने के बाद भी उसने साल 2001 में पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन किया और उसका चयन भी हो गया। ऐसा उसके गलत पता देने की वजह से हुआ।  क्योंकि उसने अपना मूल पता की जगह शहदौरा किच्छा का पता भरा।

हत्या का दोषी मुकेश कुमार फिलहाल अल्मोड़ा में तैनात था। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है है कि उसने कैसे फर्जीवाड़ा करके नौकरी हासिल की। मुकेश पर करीब 22 साल पहले हत्या का आरोप लगा था। इस राज को छुपाकर वह 19 साल तक नौकरी करता रहा। आपको बता दें कि बरेली की कोर्ट ने हत्या का दोषी पाए जाने पर मुकेश समेत 6 और दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.