हरिद्वार: अस्थाई जेल से फरार हुए 8 कैदी, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप, तलाश जारी
उत्तराखंड के हरिद्वार से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां पुलिस की लापरवाही के चलते जेल से 8 कैदी फरार हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये घटना सुबह की है। जहां जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया जिसके बाद अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश होती रही। छानबीन के बाद जब प्रशासन के हाथ खाली रहे तो उसके बाद चप्पे चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाया जाने लगा। इतना ही नहीं जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
आपको बता दें, कैदियों के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इन कैदियों को कोर्ट से जेल भेजा जाना था। इसलिए करीब हफ्ते भर पहले इन्हें अस्थाई जेल में रखा गया था।