उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, 3 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। कहीं कहीं ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी आकाशीय बिजली और बारिश होगी जबकि मैदानी क्षेत्रों में चालीस किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आठ व नौ को भी पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, मैदानी जिलों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश, गर्जना हो सकती है। नौ और दस मई को भी कमोवेश इसी तरह का मौसम रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पूरा असर इस समय प्रदेश पर दिख रहा है। जो फिलहाल आगे भी कायम रहेगा।

बता दें दून में गुरुवार को शाम तक पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया। आसमान में तेज गड़गड़ाहट और बीच बीच में तेज हवाओं से मौसम काफी सुहावना हो गया। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी कई इलाकों में हुई। लोग छतों पर मौसम का मजा लेने के लिए डटे हुए थे।

मौसम विभाग के अनुसार दून में 12 मई तक इसी तरह आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी और अगले तीन दिनों तक भी बारिश के आसार बने रहेंगे। इस बीच एक दो बार बारिश के दौर भी आ सकते हैं। पिछली दो मई से दून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति के आसपास चल रहा है। दिन में यदि थोड़ा धूप है तो सुबह शाम काफी सुहावनी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.