Udham Singh Nagarउत्तराखंड

उधम सिंह नगर: जेल में सजायाफ्ता हत्यारोपी की मौत से मचा हड़कंप, नश्ते से पहले तोड़ा दम

उधम सिंह नगर के सितारगंज स्थित सेंट्रल जेल में उस समय हड़कंप मच गया। जब हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा एक आरोपी अचानक बेहोश हो गया।

जेल प्रशासन ने आनन-फानन में कैदी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि हत्या की सजा काट रहा आरोपी बाजपुर तहसील के रचपुरा गांव का था। उसका नाम शांति प्रसाद बताया जा रहा है।

वह केंद्रीय कारागार सितारगंज में आजीवन कारावास काट रहा था। शनिवार सुबह शांति प्रसाद जेल में नाश्ता करने के लिए जा रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *