फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में सड़क हादसे में इजाफा होने लगा है। हाल ही में अल्मोड़ा जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक सराइखेत से काशीपुर जा रही कार नौकुचिया के पास खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें दो को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकार के मुताहिक शांतिनगर काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) निवासी चालक पवन सिंह पुत्र स्व. जयचंद्र मंगलवार को कार डीएल 07 सीके 2884 से सवारियां लेकर सराइखेत (सल्ट ब्लॉक) से काशीपुर के लिए रवाना हुआ।
बताया जा रहा है कि पैंसिया के पास नौकुचिया क्षेत्र में जंगली जानवर को बचाने की कोशिश में पवन नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन लगभग सौ मीटर गहरे में जा गिरा। हादसे में घायलों की पहचान चालक पवन के साथ ही तेजपाल पुत्र जगमोहन सिंह, संजू पत्नी पलवन सिंह निवासीगण शांतिनगर काशीपुर तथा हरिदत्त ढौंढियाल पुत्र केशवदत्त निवासी किमोज पोस्ट बसौला तहसील थलीसैण (गढ़वाल) के रुप में हुई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.